गोड्डा

भोगनाडीह प्रकरण में हुई साजिश के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का फूंका पुतला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: विगत दिनों भोगनाडीह प्रकरण मे भाजपा की साजिश के विरोध में झामुमो कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को  कारगिल चौक पर भाजपा का पुतला दहन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व झामुमो जिला अध्यक्ष प्रेम नन्दन मंडल ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के एक वरिष्ठ नेता द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के खिलाफ की गई साजिश नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता की लालसा में ऐसी साजिशों का सहारा ले रही है, लेकिन झारखंड की जनता अब भाजपा की सच्चाई जान चुकी है। श्री मंडल ने जोर देते हुए कहा, “संथाल परगना झामुमो का था, है और रहेगा। भाजपा चाहे जितना भी प्रयास कर ले, वो इस क्षेत्र में राजनीतिक रूप से कभी भी पैर नहीं जमा पाएगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा जेएमएम से लगातार राजनीतिक हार का सामना कर रही है और इसी बौखलाहट में इस तरह की साजिशों को अंजाम दे रही है।
कार्यक्रम में झामुमो के जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी प्रमुख कार्यकर्ता और जनसमर्थक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भाजपा की नीतियों की निंदा की और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्थन जताया। मौके पर जिला सचिव बासुदेव सोरेन, जिला उपाध्यक्ष – मुन्ना खुर्शीद, मृतुन्जय सिंह, श्याम हेंब्रम, इंद्रजीत पंडित, श्रवण मंडल, शिवशंकर मंडल, सन्तोष महतो, शिवम् दुबे, चंदन हेंब्रम, कोषाध्यक्ष – महेंद्र ओरांव,ताला मरांडी, सिमोन मालतो, पुष्पेंद्र टुडू, इरफान आलम, विनोद मुर्मू, सुनील मरांडी, तालाबाबू हांसदा, पूनम देवी, बालमुकुंद महतो, विलास मंडल, मो अजीमुद्दीन, लम्बोदर पंडित, अवध किशोर हांसदा, सुल्तान अहमद, रामचन्द्र मरांडी, विजय कुमार महतो, राजेश हांसदा, मो आरगमान आदि मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button