रांची

केन्द्रीय मंत्री ने राज्यपाल से किया मुलाकात

Union Minister met the Governor

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सूबे के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज भवन में शिष्टाचार मुलाकात किया। राज्यपाल महोदय ने राज्यवासियों को रातू रोड एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं गढ़वा- रेहला फोरलेन बाईपास समर्पित करने के साथ- साथ राज्य में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देने हेतु केंद्रीय मंत्री के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति और प्रगति में उनके द्वारा किए जा रहे सक्रिय प्रयासों हेतु बधाई दी। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इन कार्यों से न केवल राज्य में आवागमन की सुविधा में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्राप्त होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button