लोगों को दूसरे जगह बसाने तक बंद रखे काम – सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी
Work should be stopped till people are settled in other places - MP Chandra Prakash Chaudhary

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। ए बंद करो काम जब तक यहां के लोगों को कहीं दूसरे जगह बसाओगे नहीं, तब तक काम नहीं होगा, सख्त लहजे पर गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बीसीसीएल के अधिकारियों को आदेश दिया। आपको बताते चले की शुक्रवार को गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी राम कनाली स्थित कुम्हार पट्टी पहुंचे जहां पर पुनर्वास को लेकर गत कुछ दिनों पहले बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा महिलाओं के ऊपर लाठी चार्ज हुआ था इस मामले का संज्ञान लेते हुए गिरिडीह सांसद शुक्रवार को रामकनाली के कुम्हार पट्टी पहुंचे थे श्री चौधरी ने पूरे भू धसान क्षेत्र का मुआयना किया एवं दर्जनों महिलाओं से उनके ऊपर हो रहे अत्याचार की बात सुनी आग बगुला होते हुए बीसीसीएल के अधिकारियों कड़े लहजे में आदेश दिया की पहले आप इन लोगों को कहीं बसाने का प्रबंध करो उसके बाद यहां पर काम करने की सोचना इसके अलावे रामकनाली ओपी प्रभारी संतोष रवि को भी निर्देश दिया कि यहां पर कोई भी काम नहीं होगा यदि यहां के लोगों को कुछ भी हानि हुई तो इसके जिम्मेदार आप सभी होंगे आपको आगे बताते चले की कुम्हार पट्टी में लगभग 164 परिवार रहते हैं जिनका मुख्य व्यवसाय मिट्टी के हडिया बर्तन बना कर किसी तरह लोग यहां पर गुजर बसर कर रहे हैं लेकिन बीसीसीएल द्वारा लगभग 4 वर्षों से उन्हें विस्थापन के नाम पर सिर्फ आश्वासन देते आ रहे हैं लेकिन विस्थापित करने के लिए कोई पहल अब तक नहीं की गई है। कुम्हार पट्टी के लोग खतरे के साए में हैं। दूसरी और बीसीसीएल की ढुल मूल रवैया के कारण 164 परिवार कभी भी मौत के मुंह में समा सकते हैं। मौके पर गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, अमरदीप महतो के अलावे सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।



