उड़द एवं मूँगफली का बीज वितरण से किसानों को मिला लाभ, बरहरवा में आत्मा एवं जेएसएलपीएस का सफल क्रियान्वयन
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। बिरसा फसल विस्तार योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में बरहरवा प्रखंड में किसानों को मूँगफली एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत उडद का बीज की खेती के लिए प्रेरित करने हेतु वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के अंतर्गत जेएसएलपीएस द्वारा चयनित सखी मंडल की दीदी एवं उनके परिवार के किसानों के बीच वितरण किया गया। पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास,झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के प्रखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक फैज़ आलम,आत्मा के बीटीएम अनवारुल अंसारी,एटीएम प्रतिभा कश्यप एवं हिमांशु महतो के संयुक्त प्रयास से किसानों को प्रखंड आत्मा कार्यालय बरहरवा में उडद का बीज प्रति किसान 04 किलोग्राम एवं मूंगफली का बीज प्रति किसान 20 किलोग्राम उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास ने कहा कि इस योजना से किसानों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया की उडद एवं मूँगफली की खेती से किसान अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं और आने वाले दिनों में जिले के कृषि क्षेत्र में एक नई क्रांति आ सकती है। इस वितरण कार्यक्रम में कुल 95 किसानों को प्रति किसान 04 किलोग्राम उडद का बीज एवं 08 किसानों को प्रति किसान 20 किलोग्राम मूँगफली का बीज दिया गया। उडद एवं मूँगफली का बीज प्राप्त कर किसानों के बीच हर्ष का माहौल है, इससे किसान लखपति दीदी की ओर आगे बढ़ेंगे, और अपने सपनों को नई उड़ान देंगे। इस कार्यक्रम में एफटीसी इंचार्ज अंशुमान कुमार साहा,आजीविका कृषक सखी छाया कुमारी समेत कई किसान और सखी मंडल की दीदी उपस्थित थीं।



