राजस्थान

बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आईसीसी -2025 के ब्रोशर विमोचन

वैज्ञानिक नवाचारो,शोधकर्ताओं को बढ़ावा देने मे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की महत्वपूर्ण भूमिका : प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग, कुलगुरु

बीकानेर, 05 जून, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाले 5वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के ब्रोशर का विमोचन आज कुलगुरु प्रो.अखिल रंजन गर्ग ने किया। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि डॉ. सुधीर भारद्वाज, आयोजन सचिव एवं डॉ. मनोज सिंह शेखावत, संयोजक के निर्देशन में आयोजित होने वाला यह
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन “कंडेन्स्ड मैटर एंड एप्लाइड फिजिक्स (आईसीसी -2025)” थीम पर आधारित होगा।इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्राचार्य डॉ. ओपी जाखड़ एवं डीन बीटीयू प्राचार्य डॉ.यदुनाथ सिंह भी उपस्थित थे। कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का उद्देश्य भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध का आदान-प्रदान और विज्ञान में नए विचारों के विकास को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में दुनिया भर से विभिन्न विषयों पर अग्रणी शोधकर्ता अपने नवीनतम शोध परिणामों और भविष्य के शोध के लिए जीवंत चर्चाओं में शामिल होने के लिए एक मंच पर आएंगे।

आयोजन सचिव डॉ. सुधीर भारद्वाज ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की विस्तृत रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि* यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 12 से 15 दिसंबर 2025 के मध्य विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य ठोस अवस्था भौतिकी, नैनो-साइंस, मैटेरियल साइंस, ऑप्टो -इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा भौतिकी, और संबंधित विषयों में शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में देश-विदेश से वैज्ञानिक, शोधार्थी एवं शिक्षाविद् भाग लेंगे। सम्मेलन का आयोजन बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय एवं कंडेंस्ड मेटर रिसर्च सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें आमंत्रित व्याख्यान, शोध पत्र प्रस्तुतियाँ, पोस्टर सत्र, और तकनीकी चर्चाएँ प्रमुख रूप से आयोजित होंगी। सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी विस्तृत जानकारी एवं पंजीयन के लिए सम्मेलन की आधिकारिक वेबसाइट https://iccindia.in पर संपर्क कर अपना पंजीयन सकते हैं।

सादर प्रकाशन हेतु,

(विक्रम राठौड़)
जनसंपर्क अधिकारी
बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button