गाजियाबाद

सुंदरदीप समूह में बीसीए/एमसीए विदाई समारोह का भव्य आयोजन

सुंदरदीप ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स, गाजियाबाद 2025 (शुक्रवार) को बीसीए (2022-25) एवं एमसीए (2023-25) बैच के छात्रों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के सेमिनार हॉल में उत्‍साह, भावनाओं और यादों से भरपूर वातावरण में संपन्‍न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सीनियर छात्रों के पारंपरिक तिलक एवं पुष्पों से स्वागत के साथ की गई। इस गरिमामयी स्वागत ने कार्यक्रम का भावनात्मक आरंभ किया।
इसके बाद मंच पर उपस्थित मुख्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन कर विधिवत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन में महेंद्र अग्रवाल (अध्यक्ष), अखिल अग्रवाल (उपाध्‍यक्ष), नितिन अग्रवाल (प्रो-कुलाधिपति), डॉ. प्रसंजीत कुमार (कुलपति), श्री पीयूष श्रीवास्तव (प्रो-वाइस चांसलर, एडमिन), राजीव रतन (कुलसचिव) एवं सुभाष शर्मा (मुख्य लेखा अधिकारी) ने भाग लिया। इस पवित्र परंपरा के साथ समारोह को आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त हुई।मुख्य अतिथियों ने छात्रों को अपने प्रेरणादायक शब्दों से नवाजा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके पश्चात एसडीईसी की निदेशक डॉ. मोनिका सेंगर ने भावुक उद्बोधन के साथ छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद छात्रों की यादों से जुड़ा फ्लैशबैक स्मृति वीडियो प्रदर्शित किया गया, जिसने हर आंख को नम कर दिया।
नृत्य प्रस्तुतियाँ, मनोरंजक खेल, और टैलेंट शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सीनियर छात्रों की रैम्पवॉक समारोह का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें आत्मविश्वास और उत्साह झलकता रहा।
समारोह के अंतिम चरण में विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई: Mr. Farewell – Rohan Sirohi(BCA Final Year)
Ms. Farewell – Taniya Sharma(BCA Final Year)
Mr. Farewell – Yash Gautam(MCA Final Year)
Ms. Farewell – Harshita Chaudhary(MCA Final Year)
Mr. Personality Ashutosh Raj(BCA Final Year)
Ms. Personality – Anjali Kumari(BCA Final Year)
Mr. Attire – Suhil Khan(BCA Final Year) Ms. Attire – Kamna Gautam(BCA Final Year)
इन सभी विजेताओं को मंच पर सम्मानित किया गया और पूरी टीम ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन की सफलता में प्री-फाइनल ईयर (BCA ( 2023-26)) के छात्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सीनियर्स को एक यादगार विदाई देने में अपना भरपूर सहयोग दिया। पूरे कार्यक्रम का सफल संयोजन कंप्यूटर एप्लिकेशन विभाग की विभागाध्यक्ष श्रीमती योगिता कौशिक के नेतृत्व में किया गया। आयोजन समिति में श्रीमती माधवी जोशी, राजकुमार, सुश्री ललतेश कुमारी, अंकित कुमार, मुरसलीम खान, एवं सुश्री आरजू जैन की सक्रिय भूमिका रही।
साथ ही, एसडीजीआई एवं एसजीयू के निदेशकगण, एडमिशन सेल, एवं सीआरसी विभाग के गणमान्य प्रतिनिधि भी समारोह में उपस्थित रहे और छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह आयोजन न केवल छात्रों के लिए एक भावनात्मक विदाई था, बल्कि यह उनके शिक्षा जीवन की एक यादगार और प्रेरणास्पद उपलब्धि भी बन गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button