गोड्डा

अधिवक्ताओं ने स्मृति सभा का आयोजन कर कामरेड शिव प्रसाद तिवारी को दी श्रद्धांजलि 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : अधिवक्ता संघ के नए भवन में शनिवार को एक स्मृति सभा का आयोजन कर भाकपा (माले) के पूर्व जिला सचिव दिवंगत शिव प्रसाद तिवारी को भावभीनी शब्द- श्रद्धांजलि दी गई। सभा की अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता जहीर अहमद ने तथा संचालन अधिवक्ता सुधेंदु शेखर झा ने की। वक्ताओं में सभाध्यक्ष जनाब अहमद के अलावा अधिवक्ता सर्वजीत झा “अंतेवासी”, वामपंथी नेता अरुण सहाय, वरीय अधिवक्ता रतन दत्ता, जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव योगेश चन्द्र झा, दिलीप कुमार तिवारी, सादिक अहमद एवं अफसर हसनैन ने स्व० तिवारी को वाम विचारधारा में आजीवन अटूट विश्वास रखने वाले मृदुभाषी एवं विनम्र शख्स बताया। वक्ताओं ने कहा कि वामपंथी विचारधारा के प्रसार एवं प्रशिक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत तथा पार्टी का वैचारिक एवं बौद्धिक प्रतिनिधत्व करने वाले कामरेड तिवारी की जीवन पर्यंत योगदान के अलावा उनकी अपनी वैचारिक प्रतिबद्धताओं से इतर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी गहरी रुचि को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा। सभा में उक्त वक्ताओं के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता पवन झा, विनय कुमार ठाकुर, अंबोद ठाकुर, नंदन ठाकुर, इनाम अहमद, जब्बार अहमद, सरफराज आलम, रमेश कुमार, सीताराम राय आदि ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button