प्रतापगढ़

बस स्टैंड पर अतिक्रमण और पार्किंग से रोज जाम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

प्रतापगढ़,अरनोद : यहां के बस स्टैंड पर दुकानों के बाहर अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से रोजाना जाम लग रहा है, इससे राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर रास्ता घेर रखा है। वाहन चालक भी मनमर्जी से वाहन खड़े कर रहे हैं। यह मुख्य मार्ग है, ऐसे में जाम

की स्थिति लगातार बनी रहती है। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को इस समस्या की जानकारी दी। सीएलजी सदस्यों की बैठकों में भी यह मुद्दा उठ चुका है। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द अतिक्रमण हटाएं। बस स्टैंड पर वाहन संचालन की व्यवस्था सुधारें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button