जालौन

जालौन मूंग क्रय केंद्र का निरीक्षण ;डीएम-SP ने की पारदर्शिता की पड़ताल

किसानों से लिया फीडबैक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन : नवीन गल्ला मंडी स्थित मूंग क्रय केंद्र का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने संयुक्त रूप से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने क्रय प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुचारू संचालन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद क्रय पंजिका का अवलोकन कर उसमें दर्ज किसानों के विवरणों की जांच की और सत्यापन के लिए किसानों से सीधे संवाद किया। ग्राम सिकरी के शिवनारायण और ग्राम भिटारा के रघुनाथ सिंह से फोन पर बातचीत कर पंजीकरण और फसल लाने की स्थिति की जानकारी ली गई।

दोनों किसानों ने बताया कि उनका पंजीकरण पहले ही हो चुका है और वे जल्द ही अपनी उपज केंद्र पर लाने की योजना बना रहे हैं। इस संवादात्मक पहल से किसानों में विश्वास और पारदर्शिता की भावना को बल मिला है।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य, मंडी सचिव, क्रय प्रभारी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना की सफलता की दिशा में प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button