लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र पर माता उन्मुखीकरण बैठक का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में स्थित लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र पर गुरुवार को माता उन्मुखीकरण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र घोरहा -प्रथम और द्वितीय की आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, बच्चे और उनकी माताएं मौजूद रहीं। बैठक में महिलाओं को बच्चों को सुबह समय से तैयार करके आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल भेजने के साथ उनके अच्छे स्वास्थ्य और शिक्षा के बारे में जानकारी दी गई। इं प्र अ संजीव कुमार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों की उपस्थिति में सुधार और टी एल एम का प्रयोग करके बच्चों के लिए रूचि पूर्ण शिक्षा का माहौल तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मां की गोद शिशु की प्रथम पाठशाला है। माताएं अपने बच्चों को जैसा सिखाएंगी बच्चे वैसा आगे बढ़ेंगे। बालमन को ध्यान में रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को सीखने के लिए सभी तरह के संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं।
बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकत्री रेखा देवी,आभा सिंह, किरन देवी, सीमा, माधुरी,सूर्या देवी, उर्मिला, शकीना बानो, रिजवाना, परवीना, रिपु मौर्य, सीता, धनपती,वर्मा, बलवीर, रजिया बानो, अंशिका, पूर्णिमा,ईशा, आरती,लक्ष्मी आदि मौजूद रहे।
बैठक के बाद मीना मंच की सुगमकर्ता लालती देवी ने चुप्पी तोड़ो -विषय पर चर्चा कराई। स अ गणेश प्रसाद शर्मा, संकुल शिक्षक देवांशु सिंह, विजय प्रताप, संध्या गुप्ता आदि मौजूद रहे।
प्राथमिक विद्यालय पूरे घमहूं में स अ प्रभा सिंह ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों की माताओं के साथ बैठक की। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र को सुबह आठ बजे से बारह बजे तक संचालित करने और बच्चों को सीखने के लिए खेल गतिविधियों के आयोजन पर चर्चा हुई। शिक्षामित्र परमिला गुप्ता के साथ एक दर्जन महिलाएं मौजूद रहीं।

