अमरोहा

शिक्षामित्र पत्नी को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

अमरोहा में प्लॉट बेचने को लेकर हुआ था विवाद, 6 दिन इलाज के बाद तोड़ा दम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जोया ब्लॉक के शेखूपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत दीप्ति की मौत हो गई। दीप्ति को उनके पति राजीव ने प्लॉट बेचने के विवाद में पेट्रोल डालकर जला दिया था। घटना डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हुई।
दीप्ति की शादी संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के गांव भंडा निवासी राजीव कुमार से हुई थी। दीप्ति के पिता समरेश पाल सिंह ने बताया कि राजीव शराब का आदी था। वह नशे में दीप्ति के साथ मारपीट करता था।
दीप्ति के नाम डिडौली, अमरोहा और ढवारसी में तीन प्लॉट थे। ससुराल वाले इन प्लॉट को बेचने का दबाव बना रहे थे। रविवार रात करीब एक बजे राजीव ने दीप्ति पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।
बेटी ने मामा को दी थी सूचना
दीप्ति की चीखें सुनकर छत पर सो रही बेटी गनुराज नीचे आई। राजीव ने बेटी को भी जलाने की धमकी दी। गनुराज ने छत से मामा को फोन कर घटना की जानकारी दी। मायके वालों ने आकर दीप्ति को बचाया।
गंभीर रूप से झुलसी दीप्ति को पहले स्थानीय अस्पताल, फिर मुरादाबाद और मेरठ रेफर किया गया। अंत में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार दोपहर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
पिता ने डिडौली थाने में पति, ससुर, जेठानी, जेठ, दो ननद और नंदोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button