अमरोहा

हसनपुर में 7 साल के बच्चे की करंट से मौत

कुट्टी मशीन की मोटर के चपेट में आया मासूम, परिवार खेत गया था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव भीमा सुल्तानपुर में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां कक्षा एक के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई।
रामगोपाल का 7 वर्षीय बेटा शिवा सोमवार शाम को अपने घर पर अकेला था। परिवार के सभी सदस्य खेत पर काम करने गए थे। इस दौरान शिवा घर में खेल रहा था। वह खेलते-खेलते कुट्टी मशीन पर लगी मोटर के पास पहुंच गया। मोटर में करंट उतर रहा था, जिसकी चपेट में आने से शिवा बुरी तरह झुलस गया।
जब परिवार के लोग खेत से वापस लौटे तो उन्होंने शिवा को बेहोश पाया। परिजन तुरंत उसे ढबारसी के एक निजी अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार सुबह पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह के मुताबिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिवा दो भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से मां शशि और बहन निधि का रो-रोकर बुरा हाल है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button