क्राइमखैरथल

खैरथल में लूट की बड़ी वारदात,दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर अनाज मंडी के मुनीम से लूटे ढाई लाख 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
खैरथल : खैरथल शहर में सोमवार को 2.5 लाख रुपए की लूट की वारदात हुई. बताया जा रहा कि मुनीम बैंक से पैसा लेकर अनाज मंडी स्थित दुकान पर जा रहा था रास्ते में मोटरसाइकिल पर आये दो बदमाशों ने वारदात को अन्जाम दिया. जिला कलेक्ट्रेट के पास हुई लूट की घटना से कस्बे में दहशत फैल गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश में जुट गए सीसी कैमरे में मोटरसाइकिल पर आये दो बदमाश दिखाई दिए है दिनदहाड़े लूट की घटना पर रोष जताते हुए व्यापारी एकत्र हो गए और घटना पर रोष जताते हुए अनिश्चत अनाज मण्डी बंद करने की निर्णय लिया
खैरथल के पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार से मिलने और आश्वत होने के बाद व्यापार कमेटी ने 8 जुलाई से प्रस्तावित अनाज मण्डी बंद को वापस ले लिया है  वारदात को अंजाम देने वाले की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहे हैं. उधर, खैरथल व्यापार मंडल अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि कलेक्ट्रेट के पास श्याम इंडस्ट्रीज के मुनीम से सोमवार दोपहर बदमाशों ने हथियार दिखाकर 2.5 लाख रुपए लूट लिए. इससे व्यापारी वर्ग में डर है. दिनदहाड़े बदमाशों के ऐसी लूट को अंजाम देना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button