गोड्डा

घरेलू विवाद में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर दी अपनी जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय (गोड्डा ): प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मांजर गांव में एक युवक की मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 30 वर्षीय अरुण पंडित ने सोमवार को दोपहर दो बजे कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे युवक की मौत हो गई। वहीं इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बताया गया कि युवक की तकरीबन सात वर्ष पूर्व भागलपुर के लोदीपुर में शादी हुई थी और वह तीन बच्चों का बाप था। उनके तीन छोटे छोटे लड़कीयां ही हैं जिनके सर से उनके पिता का साया उठ गया। स्थानीय लोगों के अनुसार घरेलू विवाद के चलते मृतक युवक ने यह कदम उठाया। बताया गया कि युवक नशे का आदी था तथा घर में अक्सर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था, वहीं नशा करके घर लौटने पर अपनी पत्नी के साथ आए दिन मारपीट किया करता था।
उधर मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की जहां प्रारंभिक जांच में जहर खाने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि हर रोज की तरह वह नशा करके घर आया था तभी थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे नजदीकी बिहार के धोरैया अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है युवक को अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक था जिससे वह परेशान रहा करता था। मामले पर थाना प्रभारी मनीष कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button