बेतुल

बैतूल चुनागोसाई स्कूल में नहीं है माध्यमिक शिक्षक

बिना शिक्षक स्कूल में बच्चों की पढ़ाई ठप

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। चिचोली विकासखंड के ग्राम चुनागोसाई में बच्चों की शिक्षा पर संकट मंडरा रहा है। सरकारी स्कूल 15 जून से खुल गए हैं, लेकिन गांव के माध्यमिक स्कूल में एक भी शिक्षक नहीं है। एक साल से यह स्थिति बनी हुई है। बच्चे स्कूल तक जाते हैं, लेकिन बिना पढ़ाई के वापस लौट आते हैं। पालकों का सब्र अब जवाब देने लगा है, और उन्होंने अब जिला स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है।
विद्यार्थियों के परिजन बंटी वाड़िवा, दिनेश उइके, विनोद उइके सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक नहीं होने से बच्चे स्कूल से मायूस होकर लौट आते हैं। ना तो कोई कक्षा लगती है और ना ही पढ़ाई होती है। यह समस्या सिर्फ इस सत्र की नहीं है बल्कि पिछले शैक्षणिक सत्र से लगातार बनी हुई है।
समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चिचोली तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपा है तथा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर बीईओ के नाम आवेदन देकर माध्यमिक स्कूल में तत्काल शिक्षक पदस्थ करने की मांग की है। गौरतलब है कि बीईओ दीपक महाले वर्तमान में दो पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिससे क्षेत्र के कई स्कूलों की समस्याएं समय पर हल नहीं हो पा रहीं। इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल प्राथमिक शाला के शिक्षक द्वारा माध्यमिक स्कूल का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि मूल शाला में रहे शिक्षक की वापसी के आदेश जारी कर दिए गए हैं और एक-दो दिन में वह स्कूल में पदस्थ हो जाएंगे।ग्रामीणों का कहना है कि सिर्फ मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। स्कूल में तत्काल पूर्णकालिक शिक्षक की आवश्यकता है। यदि स्थिति जस की तस रही, तो वे कलेक्टर से शिकायत करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button