अमरोहा

हसनपुर में साइकिल-बाइक की टक्कर

45 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर मौत, 3 बच्चों का पिता था

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सोहरका निवासी तेज राम के रूप में हुई है।
घटना रविवार की रात करीब 8 बजे की है। तेज राम अपनी बहन के घर ग्राम बाईखेड़ा से साइकिल पर वापस लौट रहे थे। गंगा चोली करनखाल लिंक मार्ग पर लाल कुएं के पास हसनपुर की तरफ से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तेज राम की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों ने मृतक के मोबाइल से उनके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पीछे उनकी पत्नी शकुंतला, दो बेटे और एक बेटी हैं।
प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button