अमरोहा

अमरोहा में खड़े ट्रक से टकराई कार

हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
नेशनल हाईवे 9 पर अमरोहा के गजरौला में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अमरोहा एसआईयू ब्रांच में तैनात हेड कॉन्स्टेबल जब्बार जैदी और उनकी पत्नी उर्सी की मौके पर मौत हो गई।
जब्बार जैदी मुजफ्फरनगर के खतौली के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ घर से अमरोहा लौट रहे थे। गजरौला थाना क्षेत्र में नोबल स्कूल के सामने उनकी कार ने ट्रक को टक्कर मार दी। कार में जब्बार ड्राइविंग सीट पर थे। उनकी पत्नी बगल की सीट पर थीं। दोनों बेटे पीछे बैठे थे।
दोनों बच्चों की हालत गंभीर
हादसे में जब्बार के दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें डिडौली के चौधरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है। कार को ट्रक के नीचे से निकालने के लिए गेट तोड़ना पड़ा। गजरौला इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार ट्रक खराब होने के कारण हाईवे किनारे खड़ा था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button