जामताड़ा

जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिये कई सख्त निर्देश, लापरवाही पर एफआईआर की चेतावनी

Deputy Commissioner gave many strict instructions in the meeting of District Coordination Committee, warned of FIR in case of negligence

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। समाहरणालय सभागार में 07 जुलाई 2025 को उपायुक्त सह- जिला दंडाधिकारी रवि आनंद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई तथा कार्यों में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उपायुक्त ने विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी कि यदि बिजली से जुड़ी किसी भी दुर्घटना में जान-माल की क्षति हुई, तो सम्बन्धित अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभागीय उदासीनता अब बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि किसी भी योजना या कार्य की शुरुआत से पूर्व संबंधित अंचल अधिकारी से नक्शा सहित भूमि प्रतिवेदन प्राप्त किया जाए ताकि भविष्य में भूमि विवाद जैसी कोई समस्या उत्पन्न न हो। सांख्यिकी विभाग को अद्यतन डाटा समरी जिले की वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने सभी तालाबों के किनारे पौधारोपण को बढ़ावा देने के निर्देश दिया। उपायुक्त ने रानीडीह में खेल मैदान निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने तथा चितरा से रेलवे साइडिंग में आने वाले डंपरों के अवैध संचालन पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिया। पुलिस अधीक्षक के आग्रह पर उपायुक्त ने सभी कार्यालयों में हेलमेट अनिवार्यता से संबंधित नोटिस चस्पा करने को कहा और समाहरणालय परिसर में पुलिस बैरक की जगह का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया। इसके अलावे उपायुक्त ने पीएम किसान योजना के तहत वेरिफिकेशन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, वन विभाग के सहयोग से बड़े तालाबों और कार्यालय परिसरों में पौधारोपण करवाने, भारतनेट उपकरण चोरी के मामलों में संबंधित बीडीओ को एफआईआर दर्ज कराने तथा आयुष्मान योजना के तहत बंद आरोग्य केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता (भा.पु.से.), उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज, एसडीओ अनंत कुमार सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीओ एवं तकनीकी विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button