हापुड़
जा पर कृपा राम की ; मार सके ना कोई !
हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने खाए चार पलटे ; दो महिला , चार बच्चे और एक पुरुष बाल-बाल बचे

हापुड : उत्तर प्रदेश के संभल जिले से कार में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे एक परिवार की दो महिलाएं, चार बच्चे और एक पुरुष एक बड़े हादसे में बाल बाल बच गए बताया जा रहा है कि हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में एनएच 9 हाईवे पर तेज रफ्तार कार आवारा कुत्ते के सामने आने की वजह से अनियंत्रित होकर चार पलटे खाकर सीधी हो गई हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार में सवार लोगों को सिर्फ मामूली ही चोटें आई
घटना से जुड़ा सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि हाईवे पर अचानक तेज रफ्तार गाड़ी के सामने आए एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर चार पलटे खा रही है और उसके बाद सीधी हो रही है


