बरेली
सामाजिक संस्था ने जागरूकता अभियान का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : नेकी की दीवार सामाजिक संस्था ने चौकी चौराहे पर एक अनोखे और रचनात्मक यातायात जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया। “यमराज” के वेश में संदेश देते हुए राहगीरों को हेलमेट पहनने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और जान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
“हेलमेट नहीं तो यमराज यहीं मिलेंगे!” जैसे सशक्त नारों और जीवंत अभिनय ने आमजन को झकझोर दिया। यह अभियान केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि एक गहरी सामाजिक चेतना का जीवंत उदाहरण था।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि – बरेली के मेयर डॉ. उमेश गौतम की उपस्थिति ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया। उन्होंने संस्था की इस पहल को जनहित में अनुकरणीय कदम बताते हुए संपूर्ण टीम को बधाई दी। कार्यक्रम की सफलता में जिन सम्माननीय अधिकारियों एवं नागरिकों का विशेष सहयोग रहा, उनमें शामिल हैं: विशिष्ट अतिथि – चिकित्सक डॉ. आदित्य राम मूर्ति, एसपी (यातायात) अक़मल खान,टीआई मनीष कुमार शर्मा, टीआई शैलेंद्र सिंह,टीएसआई गजेन्द्र शर्मा, और महिला कांस्टेबल पूजा तंवर।
इन सभी ने इस अभियान में न केवल सहयोग दिया, बल्कि उपस्थित जनसमूह को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया। इस कार्यक्रम में संस्थापक गुरमेल सिंह, सह-संस्थापक अमनदीप सिंह, और मीडिया प्रभारी रामनरेश की अग्रणी भूमिका रही।



