अमरोहा

अमरोहा में गंगा का जलस्तर 10 सेमी बढ़ा

खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा, बांध टूटने से गांव की तरफ बढ़ रहा पानी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा :  गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बिजनौर बैराज से 66,444 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार को तिगरी गंगा का जलस्तर 10 सेमी बढ़कर 199.80 सेमी हो गया। सोमवार को यह 199.70 सेमी था।
खादर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बन रही है। शीशोवाली, दारानगर और ढाकोवाली समेत कई गांवों के आसपास पानी पहुंचने लगा है। अस्थायी बांध टूटने से पानी गांवों की तरफ बढ़ रहा है। लोग खेतों तक पहुंचने के लिए ट्यूब का सहारा ले रहे हैं।
ओसीता जगदेपुर के आसपास भी खेतों में पानी भर गया है। किसानों को फसलों के नुकसान की आशंका है। बाढ़ खंड के जेई सुभाष कुमार के अनुसार जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। उन्होंने बताया कि जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना है, लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button