जालौन

जालौन में युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 14 जुलाई को रोजगार मेला, 

15 को मनाया जाएगा विश्व युवा कौशल दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
जालौन :  युवा सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 14 जुलाई को गांधी महाविद्यालय परिसर में भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन से जिले के युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसर मिलेंगे।
रोजगार मेले में प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों व कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा, जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और जिला रोजगार सहायता अधिकारी को प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। नेहरू युवा केंद्र और आईटीआई उरई को भी अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
15 जुलाई को “विश्व युवा कौशल दिवस” के तहत जिले में कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें कौशल यूथ आइकॉन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण संस्थानों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ व प्रमुख उद्योग प्रतिनिधियों का अभिनंदन शामिल रहेगा। जिलाधिकारी ने इन आयोजनों को भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button