हापुड़

शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की कार का हुआ एक्सीडेंट।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

हापुड़। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की कार का हुआ एक्सीडेंट । हाईवे पर काफिले में चल रही एस्कॉर्ट से टकराई कार, घटना का सीसीटीवी आया सामने ।
उत्तर प्रदेश सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सड़क हादसे में घायल हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि शिक्षा मंत्री की गाड़ी किस तरह से काफिले में चल रही स्कॉर्ट की गाड़ी से टकरा गई।
बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार की शाम को करीब 4 बजे दिल्ली से बिजनौर जा रहीं थीं। जैसे ही उनकी गाड़ियों का काफिला दिल्ली-लखनऊ हाईवे एनएच-9 पर पहुंचा, तभी हापुड़ में पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पार करते ही काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। जिसमें शिक्षा मंत्री की कार भी आगे चल रही एस्कॉर्ट की कार से टकरा गई। जिसमें शिक्षा मंत्री गुलाब देवी सहित दो घायल हो गये, बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री की कार एक्सयूवी 700 का एयरबैग भी नहीं खुला, जिसकी वजह से उनके सिर में चोट आई हैं,उन्हें उपचार के लिए पिलखुवा स्थित रामा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उनका डॉक्टरों के द्वारा सीटी स्कैन आदि किया गया।

हापुड़ डीएम ने कहा – बेहतर जांच के लिए दिल्ली एम्स के लिए शिक्षा मंत्री को किया जा रहा रैफर। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के सड़क हादसे में घायल होने पर हापुड़ जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि , शिक्षा मंत्री गुलाब देवी मंगलवार की दोपहर को दिल्ली से बिजनौर की ओर जा रहीं थी। जैसे ही उनकी कार का काफिला हापुड़ में पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा को पार कर आगे बढ़ा ही था, कि तभी आगे चल रही एस्कॉर्ट की कार से शिक्षा मंत्री की कार टकरा गई। हादसे में शिक्षा मंत्री को चोट आने पर उपचार के लिए रामा अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां शिक्षा मंत्री का सीटी स्कैन और एक्सरे आदि किया गया है। जिसमें किसी तरह की कोई गंभीर चोटें नहीं आई हैं और कोई भी खतरे की बात नहीं है। शिक्षा मंत्री के परिवारीजनों को भी जानकारी दे दी गई है।बेहतर जांच के लिए शिक्षा मंत्री को दिल्ली एम्स के लिए शिफ्ट किया जा रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button