जयपुरराष्ट्रीय

राजस्थान के चूरू जिले में एयर फोर्स का जगुआर लड़ाकू विमान क्रेश, दो पायलट का बलिदान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

जयपुर। जनपद चुरू के पास बुधवार को भारतीय वायु सेना का एक जगुआर प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में भारतीय वायुसेना के दो पायलटों की मौत हो गई। आईएएफ ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है। चूरू जिले के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में एक ज़ोरदार धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार यह हादसा 9 जुलाई की सुबह हुआ और इसमें दो लोगों की मौत की दुखद खबर सामने आई है।

जोरदार धमाका, आग की लपटें और धुआं :

ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे के वक्त आसमान में तेज गर्जना हुई और देखते ही देखते खेतों की ओर तेज आग और काले धुएं के गुबार उठने लगे। गांव वालों को पहले समझ नहीं आया कि हुआ क्या है, लेकिन कुछ ही देर में यह साफ हो गया कि यह कोई मामूली हादसा नहीं, बल्कि एक फाइटर प्लेन का क्रैश है। इस फाइटर प्लेन में दो पायलट सवार थे। रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि क्रैश हुआ विमान ‘जगुआर’ लड़ाकू विमान था। फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच के आदेश दिए जा सकते हैं। इस ब्रिटिश-फ्रेंच एयरक्राफ्ट को साल 1978 में भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। लंबे समय तक इसका रीकानिसन्स मिशन्स या रेकी मिशन्स के लिए इस्तेमाल होता रहा है। यानि दुश्मन के इलाकों के लिए जायजा लेने के लिए कारगिल युद्ध के समय इन जेट्स ने युद्ध अभियान में हिस्सा लिया और पाकिस्तान के ठिकानों पर बम बरसाए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button