बेतुल

बैतूल बैंक मित्र संगठन ने दिवंगत संजय सिंह के परिवार को दिया हरसंभव मदद का आश्वासन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। बैंक मित्र संगठन मध्यप्रदेश यूनियन के सक्रिय सदस्य एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बीसी साथी संजय सिंह चौहान का विगत 4 जून को अस्वस्थता के चलते असमय निधन हो गया। जहां एक ओर बैंक या संबंधित कंपनी का कोई भी अधिकारी उनके घर तक संवेदना प्रकट करने नहीं पहुंचा, वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश बैंक मित्र यूनियन संगठन के जिला पदाधिकारियों ने मानवीय जिम्मेदारी निभाते हुए उनके घर पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया।
बैतूल जिला अध्यक्ष रितेश राठौर, जिला सचिव गोकुल साहू, जिला महामंत्री कमलेश कुंभारे एवं चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष राठौड़ ग्राम निवारी, तहसील चिचोली स्थित संजय सिंह के निज निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने संजय सिंह की धर्मपत्नी एवं परिवारजनों से मुलाकात की और संगठन की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही, यह भरोसा भी दिलाया गया कि संजय सिंह की बीसी आईडी उनकी धर्मपत्नी के नाम पर ट्रांसफर करवाई जाएगी, जिससे परिवार की आजीविका बनी रह सके।
बैंक मित्र यूनियन संगठन द्वारा आगामी 12 जुलाई को भोपाल में राज्य स्तरीय प्रथम बैंक मित्र महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। बैतूल जिले के सभी बैंक मित्र साथियों से संगठन ने अपील की है कि वे इस महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों। जो साथी अभी यूनियन के सदस्य नहीं भी हैं, वे भी इस सम्मेलन में जा सकते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button