मोदीनगर

मोदीनगर में कांवड़ यात्रा को लेकर समन्वय बैठक,

समाज के सभी वर्गों से जन सहयोग की अपील

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

मोदीनगर। आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से छाया पब्लिक स्कूल, गोविंदपुरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यात्रा के दौरान संभावित असामाजिक गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखने, सेवा कार्यों के समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनजागरूकता पर विशेष बल दिया गया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास के दौरान लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में भाग लेते हैं, ऐसे में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय सहयोग से ही प्रशासन जमीन पर बेहतर प्रबंधन कर सकेगा।

इस अवसर पर छाया पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण त्यागी ने कहा कि कावड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। विद्यालय प्रशासन और समाज के साथ मिलकर श्रद्धालुओं की हर संभव सहायता के लिए अग्रणी रहा है

बैठक में समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं सभी वर्गों के लोगों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने और श्रद्धालुओं की सेवा व व्यवस्था में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button