
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी l नगर की निवासी इमरोज़ खान ने अमेरिका में विश्व पुलिस बॉक्सिंग गेम में स्वर्ण पदक विजेता बनकर भारत का नाम रोशन करने के साथ-साथ झांसी शहर का भी नाम रोशन किया ।
नगर आगमन पर ओरछा गेट व्यापार मंडल के द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया यह समझ उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के मुख्य आदत में संपन्न हुआ । इमरोज खान को रानी झांसी की मूर्ति, शॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर चौधरी नफीस ओरछा गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष, राजू बस रानी महामंत्री, सीताराम कुशवाहा, बृजेश पाखरे , जयंत कुशवाहा, मेवा लाल, राहुल साहू, कुलदीप सिंह दांगी दिलीप अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।



