अमरोहा
यूपी में स्कूल मर्जर का विरोध
अमरोहा में सपा छात्र सभा का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : समाजवादी पार्टी की छात्र सभा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 5000 सरकारी स्कूलों को बंद करने के फैसले का विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। छात्र सभा का कहना है कि सरकार स्कूलों के विलय की आड़ में गरीब बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। उनका मानना है कि स्कूल बंद होने से बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।
सपा छात्र सभा ने सरकार से सर्व शिक्षा अभियान के तहत ‘सभी पढ़ें, सभी बढ़ें’ के लक्ष्य को पूरा करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने स्कूल बंद किए तो छात्र सभा आंदोलन करने को मजबूर होगी।



