मेरठ

गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ सहभागिता वृक्षा रोपण,

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेरठ। गढ़ रोड स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर जन आंदोलन *” एक पेड़ मां के नाम 2.0″* के तहत छात्र-छात्राओं द्वारा सौ पौधों का रोपण किया गया। जिसमें जूनियर तथा सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने आम ,जामुन, पीपल, नीम, बरगद ,अमलतास जैसे पौधों का रोपण करके उनके संरक्षण का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य डॉ मनोज त्यागी ने सभी छात्र-छात्राओं को इन पौधों के महत्व से अवगत कराते हुए , पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित किया ।विद्यालय एम डी अमित कुमार ने इस जागरूकता कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को *”एक पेड़ मां के नाम “* लगाने का सुझाव दिया। वन और वन्य जीव विभाग उत्तर प्रदेश के 37 करोड़ पौधारोपण के लक्ष्य को आधार मानते हुए विद्यालय प्रांगण में भी सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं ने इस महा अभियान में प्रतिभागिता की। तथा स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सृजित करने हेतु अधिक से अधिक लोगों को प्रतिभागिता करने के लिए प्रेरित किया। पौधरोपण कार्यक्रम में सभी कॉर्डिनेटर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button