अमरोहा

हापुड़ में पिकअप पलटी, एक किसान की मौत

अमरोहा से गाजीपुर मंडी जा रहे 12 किसान घायल, एक्सल टूटने से हादसा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : हापुड़ बाईपास के पास नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अमरोहा से गाजीपुर मंडी जा रही लौकी से भरी पिकअप का एक्सल टूट गया। इस हादसे में एक किसान की मौत हो गई और एक दर्जन लोग घायल हो गए।
मृतक की पहचान आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दमगड़ा निवासी 35 वर्षीय किशन स्वरूप के रूप में हुई है। घायलों में लक्ष्मण, ब्रह्मपाल, महेश, जगजीवन, दिनेश और गांव परतापुर निवासी चरन सिंह समेत अन्य किसान शामिल हैं।
हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार पिकअप का एक्सल टूटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। किशन स्वरूप अपने पीछे पत्नी विनोद वती, दो बेटे लव कुश और सुनील तथा दो बेटियां मनीषा और आरती को छोड़ गए हैं। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button