अमरोहा

फरीदाबाद में गुर्जर समाज के घरों को तोड़ने का विरोध

अमरोहा में कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने हरियाणा की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने डीएम को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि फरीदाबाद के ऐतिहासिक गांव अनंगपुर में हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन ने जंगल की जमीन बताकर गुर्जर समाज के घरों को तोड़ दिया है। गांव का इतिहास करीब 800 साल पुराना है। यह गुर्जर सम्राट अनंगपाल तोमर द्वारा बसाया गया था।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि 100-150 साल पुराने मकानों को भी तोड़ दिया गया। बारिश के मौसम में लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। कांग्रेस ने इस कार्रवाई की तुलना अंग्रेजी शासन से की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास त्याग और वीरता से भरा है। देश पर संकट के समय इस समाज ने हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर कुर्बानी दी है। कांग्रेस ने हरियाणा सरकार को बर्खास्त करने और तोड़े गए घरों के पुनर्निर्माण की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button