बरेली
क़र्बला की प्यास को याद कर समाजसेवी ज़ैनब फ़ातिमा ने बांटा शर्बत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली : मुहर्रम के मौक़े पर सबील-ए-हुसैन लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाकर क़र्बला की प्यास को याद किया गया। समाजसेवी ज़ैनब फ़ातिमा द्वारा इंसानियत और ख़िदमत की मिसाल पेश करते हुए सबील-ए-इमाम हुसैन का आयोजन किया गया। इमाम हुसैन की याद में बाकरगंज में क़र्बला पर शर्बत पिलाया गया। इस सबील के माध्यम से लोगों ने इंसानियत और भाईचारे का परिचय दिया। मौजूद लोगों की नज़रें बार-बार क़र्बला की उस घटना की ओर जाती रहीं जहां प्यासे लोगों को पानी नही दिया गया था, यह याद आज भी लोगों को भावुक कर देती है।



