खैरथल

गुरु पूर्णिमा पर संतों का होगा सम्मान, मुख्यमंत्री की ओर से भेंट किए जाएंगे संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की पहल पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खैरथल-तिजारा जिले में स्थित प्रतिष्ठित संतों एवं महंतों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। विभाग की ओर से प्राप्त निर्देशों के अनुसार, 10 जुलाई को आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम के तहत जिले के पांच प्रमुख संतों को उनके आश्रमों व मंदिरों में जाकर वंदन एवं सम्मानित किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति में गुरु परंपरा के महत्व को पुनः स्मरण कर उनके योगदान को सम्मान देना है। इस अवसर पर प्रत्येक संत को सम्मान सामग्री भेंट की जाएगी, जिसमें ₹2100 की नकद राशि, एक शॉल, श्रीफल, मिठाई, फल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा प्रेषित विशेष गुरु वंदन संदेश शामिल है।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने कार्यक्रम हेतु नियुक्त किए गए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विभागीय प्रतिनिधियों से समन्वय कर अपने-अपने क्षेत्र के आश्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संतों को यह सम्मान भेंट करें।
गुरु पूर्णिमा के दिन आयोजित कार्यक्रम मे महंत बलवीरनाथ, सीतावाली प्याऊ आश्रम, ग्राम जलालपुर, तिजारा, महंत दीपक नाथ, बाबा सोमनाथ धाम मंदिर, लाडपुर, कोटकासिम, महंत श्याम सुंदर महाराज, श्री हनुमान मंदिर घाटा, बम्बोरा, किशनगढ़बास, बालक दास जी, रेणागिरी आश्रम, मुण्डावर, शुभनाथ जी महाराज, मुण्डावर को सम्मान दिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button