गोड्डा
शांति नगर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 15 से

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : मुख्यालय के शांति नगर मोहल्ला स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में आगामी 15 जुलाई से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कथावाचक गोविंद शरण जी महाराज व्यास पीठ से भागवत कथा सुनाएंगे। इस बात की जानकारी मंदिर के पुजारी गौरीशंकर उर्फ पप्पू चौबे ने दी। उन्होंने बताया कि सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत कलश शोभायात्रा के साथ होगी। जहां 15 जुलाई मंगलवार को कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा में सुबह महिलाएं शांति नगर बजरंगबली मंदिर से निकालकर बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम पहुंचेगी जहां शिवगंगा में कलश भरकर पुनः गाजे बाजे के साथ वापस यज्ञ स्थल बजरंगबली मंदिर तक पहुंचेगी। जहां संध्या में श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होगा।



