अमेठी
हरियाली बढ़ने से ही दूर हो सकता है भूगर्भ जल और प्राण वायु का संकट -इंजीनियर रमेश चंद्र

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। वृहद पौधारोपण अभियान के दौरान लोक निर्माण विभाग की ओर से 11900पेड लगाए जा रहे हैं। बुधवार को अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र और इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने कैम्प कार्यालय में पौधरोपण किया। इंजीनियर रमेश चंद्र ने कहा कि पौधरोपण और पौधों की सुरक्षा से बड़ा प्रकृति की सेवा का काम और कोई नहीं है। पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती पर हरियाली बढ़ना जरुरी है। धरती पर हरियाली और वनाच्छादन बढ़ने से भूगर्भ जल और स्वच्छ प्राण वायु का संकट दूर हो सकता है।
इंजीनियर रमेश चंद्र ने सभी से पेड़ लगाने के साथ ट्री गार्ड बनाकर उनकी सुरक्षा की भी अपील की।
सहायक अभियंता हीरामणि, सहायक अभियंता विनोद कुमार गौतम,फूल सिंह,राम नयन कनौजिया, ए ओ अमरनाथ, दीपेश, विनय तिवारी आदि ने भी पौधरोपण किया।


