खैरथल

गुरु पूर्णिमा पर्व पर अनेको स्थानों पर हुए आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : गुरु पूर्णिमा पर्व पर शहर सहित अनेको स्थानों पर शिष्यों ने अपने गुरुओ का पूजन कर उन्हें उपहार भेट किये

 शहर के लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत शशिभूषण गल्याण मिश्र ने बताया की इस मौके पर सुबह से ही श्रद्धालूओ द्वारा मंदिर में ताँता लगा रहा उपहार स्वरूप लोगो ने खूब दान पुण्य किया
वही समीपवर्ती ग्राम बल्लभग्राम में गुरुवार को परम् पूज्य सद्गुरुदेव लीलाशाह जी महाराज की कुटिया पर लोगो ने परिवार सहित पहुंच कर गुरु दर्शन कर कियेयहां सुबह सवा सात बजे आरती, संध्या सवा छ बजे गुरुपूजन तथा रात्रि आठ बजे से दस बजे तक भंडारा का आयोजन किया गया!वही प्रेमप्रकाश आश्रम पर भी श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से कार्यक्रम आयोजन किये
  उधर, समीपवर्ती ग्राम गहनकर में कमलनाथजी महाराज आश्रम पर सुबह से ही श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन करते हुए आयोजित सतसंग में भाग लिया!सुबह महा आरती के बाद आयोजित भंडारे में सैकड़ो लोगो ने प्रसादी ग्रहण की!आश्रम के प्रवक्ता मांगीराम गुप्ता ने बताया की कमलनाथ आश्रम पर गत रात्रि को सतसंग कार्यक्रम में काफ़ी लोग मौजूद रहे
 सरकार ने भी किया गरिमामय सम्मान, मुख्यमंत्री का सौपा संदेश
 गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में खैरथल-तिजारा जिले में विभिन्न आश्रमों और मंदिरों में स्थित संतों व महंतों का भावपूर्ण सम्मान किया गया।
जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने मुंडावर स्थित रैणागिरी आश्रम में स्वामी बालक दास महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश, श्रीफल, शॉल, मिठाई एवं ₹2100 की सम्मान राशि भेंट कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुष्पमाला अर्पण कर कलेक्टर ने संतों के प्रति सम्मान प्रकट किया और मुख्यमंत्री का संदेश भी उपस्थित श्रद्धालुओं के समक्ष पढ़कर सुनाया, जिसमें गुरु की भूमिका को राष्ट्र और चरित्र निर्माण की आधारशिला बताया गया।
देवस्थान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के अन्य संतों – महंत बलवीरनाथ (सीतावाली प्याऊ आश्रम, जलालपुर), महंत दीपकनाथ (बाबा सोमनाथ धाम, लाडपुर), श्याम सुंदर महाराज (हनुमान मंदिर घाटा, बम्बोरा) एवं शुभनाथ महाराज (मुंडावर) को भी आश्रमों में जाकर शॉल, श्रीफल, मिठाई, ₹2100 नकद राशि व मुख्यमंत्री का संदेश देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button