झांसी
स्थानांतरण होने पर दी बिदाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झांसी l टहरौली प्राथमिक विद्यालय टहरौली खास कंपोजिट ब्लॉक गुरसराय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श द्विवेदी चंदन ए आर पी रहे । विदाई समारोह की अध्यक्षता अनुज शुक्ला शिक्षण संकुल ने की । प्राथमिक विद्यालय टहरौली खास के प्रधान अध्यापक प्रवीण कुमार खरे का स्थानांतरण पूर्व माध्यमिक विद्यालय टहरौली किला ब्लॉक गुरसराय के लिए हुआ तथा प्राथमिक विद्यालय टहरौली खास के सहायक अध्यापक अनिल कुशवाहा का स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय निनोरा ब्लॉक बंगरा में हुआ इसके उपलक्ष्य में विदाई समारोह आयोजित किया गया । जिसमें विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापकों द्वारा फूल माला पहनाकर मिठाई खिला करके स्वागत किया गया ।
इस मौके पर नेपाल सिंह यादव ग्राम प्रधान टहरौली खास, राजेंद्र कुमार प्रधानाध्यापक, अनुज शुक्ला, लोकेश शर्मा, चरण सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, संगीता खरे, हेमलता वर्मा, निम्मी कुशवाहा, निजाम खान, आमोद आर्य आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार नीरज गुप्ता के द्वारा व्यक्त किया गया ।

