
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : दुमका में आयोजित 64 वी सुब्रतो कप फुटबॉल प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गोड्डा की टीम उपविजेता रही। जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता गोड्डा की यू एच एस लौगाय की टीम ने अपने लीग मैचों में देवघर और जामताड़ा को पटखनी देकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ फाइनल की विजेता दुमका की टीम ने अपने लीग मैचों में पाकुड़ और साहेबगंज की टीम को हरा कर फाइनल मैच में अपनी जगह सुनिश्चित की। फाइनल मैच में दुमका की टीम ने मैदानी गोल में हराकर प्रतियोगिता का फाइनल जीत लिया। खिलाड़ियों को पारितोषिक वितरण दुमका ए डी पी ओ द्वारा दिया गया। जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार और ए डी पी ओ अनूप एम केरकेट्टा ने गोड्डा टीम की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। टीम के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय सोरेन, नीरज कुमार सिंह, सनी भारती, अनंत कुमार यादव और हेमलाल मुर्मू उपस्थित रहे।



