बरेली
गुरु पूर्णिमा पर हरि मंदिर में सभी गर्न्थो का पूजन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। व्यास पूर्णिमा के पवन पर्व पर आज श्री हरि मंदिर में पूज्य सदगुरुदेव श्री हरमिल्लापी जी महाराज एवं सभी वेद शास्त्रों , श्रीमद्भागवत गीता आदि सभी ग्रंथों का पूजन मंदिर पुजारी सुनील शास्त्री जी ने कराया। मंदिर सचिव रवि छाबड़ा जी ने पूजन किया । इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य एवं काफी भक्तजनों ने भाग लिया। पूजन के बाद सचिव रवि छाबड़ा ने सभी को व्यास पूर्णिमा की बहुत बहुत बधाई दी। वा सभी को खीर का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सुशील अरोरा, सचिव रवि छाबड़ा,संजय आनन्द, गोविंद तनेजा,विपिन पाहवा,राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।



