अमेठी

सहारा जीवन के संपादक संतोष श्रीवास्तव होंगे “विद्या रत्न पुरस्कार” से सम्मानित

एक दैनिक अखबार के संपादक होंगे विद्या रत्न पुरस्कार” से सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
अमेठी। एक दैनिक अखबार के संपादक संतोष कुमार श्रीवास्तव को पश्चिम बंगाल के आसनसोल में 13 जुलाई को विद्या रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इंटरनेशनल एक्यूटेबल ह्यूमन राइट सोशल कॉन्सिल के चेयरमैन संजय सिन्हा ने बताया कि विद्या रत्न सीजन Xl मेगा एजुकेशन आइकन अवार्ड 2025 व ह्यूमन राइट वर्कशॉप का आयोजन आसनसोल के रविन्द्र भवन बी एन आर मोर के भव्य प्रांगण में 13 जुलाई को शाम 4 बजे किया गया है। जिसमें अमेठी एवं लखनऊ के संपादक संतोष श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो भारत सरकार की रजिस्टर्ड संस्था इंटरनेशनल एक्यूटेबल ह्यूमन राइट सोशल काउंसिल पूरे देश में अलग अलग प्रदेशों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। कार्यक्रम में राम कृष्ण मिशन आसनसोल के सचिव सोमात्मा नंदा जी, संसद शत्रुघ्न सिन्हा, श्रम एवं कानून मंत्री पश्चिम बंगाल, जिलाधिकारी पश्चिम वर्धमान, मेयर नगर निगम आसनसोल, पुलिस उपयुक्त ट्रैफिक, पश्चिम वर्धमान जिला परिषद के सभापति, उपाध्यक्ष नगर निगम, एसडीएम आसनसोल के साथ कई अन्य राजनीतिक व प्रशासनिक व्यक्ति अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई बड़े मीडिया पार्टनर्स भी शामिल होंगे। ये पूरा कार्यक्रम मैथन एलॉयज लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किया गया है।
वहीं अम्बरीश मिश्र तारकेश्वर मिश्र बीपी सिंह संजीव भारती धर्मेंद्र पाठक सुधीर रंजन  द्विवेदी अमित मिश्र अजुग पाण्डेय अभिषेक तिवारी अंजनी मिश्र आदित्य मिश्र माता प्रसाद शुक्ल संजय शुक्ल रामकृष्ण मिश्र अभिनव मिश्र चंद्रिका प्रसाद मौर्य ललित चंदन द्विवेदी आदि पत्रकारों  ने इस सम्मान के लिए  संपादक संतोष श्रीवास्तव को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button