पर्यावरण बचाओ- सद्भावना बढ़ाओ अभियान की नजफगढ़ दिल्ली से की शुरूआत: डाॅ आर के मैसी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली : पर्यावरण बचाओ सद्भावना बढ़ाओ अभियान की शुरूआत प्रेम धाम ऑडिटोरियम नजफगढ़ से की गई यह अभियान 10 जुलाई से 15 अगस्त तक देश की सामाजिक संस्थाओं द्वारा देश के अलग अलग क्षेत्रों में चलाया जाएगा जिसमें पर्यावरण को कैसे बचाया जा सकता है और देश में सद्भावना को कैसे बढ़ाया जा सकता है इस विषय पर प्रखर संवाद किया जाएगा। डॉ आर. के. मैसी संस्थापक ह्यूमन केयर इंटरनेशनल जो पिछले 40 वर्षों से मानव सेवा एवं देश सेवा के लिए समर्पित है. डाॅ मैसी ने आए हुए समाज सेवियों,एवं पत्रकारों का सम्मान किया.सभी अतिथियों ने एक दूसरे को फूलों की मालाएं पहना कर भाई चारे को आगे बढ़ाने और आपस में मिलजुल कर रहने का पैगाम दिया. ह्यूमन केयर इंटरनेशनल की सभी टीचरों ने आए हुए पर्यावरण प्रेमियों एवं सभी देश प्रेमियों के ऊपर फूलों की बारिश करके स्वागत किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खुदाई खिदमतगार भारत के राष्ट्रीय संयोजक माननीय फैसल खान थे। अतिथियों में प्रकृति फक्त फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश शर्मा, खुदाई खिदमतगार मानव एकता संवाद के संस्थापक सुशील खन्ना, अश्वनी शर्मा, समाचार निर्देश के संपादक श्री मुकेश भोगल, हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट से राम कुमार , सतीश कुमार,मौ0 रहमान के अलावा ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स एवं जवानों ने भाग लिया। डाॅ मैसी ने गुजारिश की कि अगर हम अपने देश एवं देश वासियों से प्यार करते हैं तो हम सबको पेड़ लगाने होंगे आप अपनी मां के नाम पर.अपने पिताजी के नाम पर अपनी शादी की वर्षगांठ पर,अपने जन्म दिन पर एक पेड़ जरूर लगाए।



