गोड्डा

बासुकीनाथ से लौट रहे दो दोस्तों को हाईवा ने मारी टक्कर

- एक की मौत दूसरा इलाजरत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 गोड्डा : दुमका जिले के नौनीहाट के पास एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक अन्य युवक घायल हो गया। दोनों दोस्त बासुकीनाथ मंदिर से पूजा कर वापस घट लौट रहे थे। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय अंतर्गत शांति नगर निवासी 22 वर्षीय प्रिंस कुमार और सरौनी निवासी मुकेश कुमार बासुकीनाथ मंदिर से पूजा कर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात हाईवा ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। वहीं राहगीरों की नजर काफी देर बाद उन दोनों पड़ पड़ी जिसके बाद उन्होंने तुरंत आस पास के लोगों को बुलाया और परिजनों को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना पाकर घायल के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत दोनों को उठाकर गोड्डा सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचाने के बाद चिकित्सकों ने दुर्घटना में घायल दोनों में से एक प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घटना में घायल दूसरे युवक मुकेश कुमार का इलाज किया जा रहा है। चिकित्सक ने बताया कि मुकेश के पैर की जांघ टूट गई है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों दोस्तो में मुकेश मोटरसाइकिल चला रहा था और प्रिंस पीछे बैठा था। वहीं मृतक प्रिंस कुमार बांका में जियो फाइबर का काम करता था। उनके एरिया मैनेजर विवेकानंद ने बताया कि दुर्घटना के समय दोनों दोस्तों की सांस चल रही थी। लेकिन प्रिंस की मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button