बरेली
किसान सम्मन निधि हड़पने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों द्वारा किसान सम्मान निधि में किये गये घपले की शिकायत पर बरेली पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी,अंशिका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सहकारी बैंक फरीदपुर के कुछ कर्मियों द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि के 1.31 करोड़ रुपये गबन करने की सूचना पर अभियोग पंजीकृत की जा रही है। जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।



