गोड्डा

कांवरियों के लिए चिकित्सा सुविधा लेकर होम्योपैथिक कॉलेज, परसपानी से डॉक्टरों का जत्था रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/पथरगामा : श्रावण मास के पावन अवसर पर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, परसपानी से एक श्रद्धालु डॉक्टरों का जत्था बोलबम यात्रा के लिए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर रवाना हुए। यह जत्था न केवल भक्ति भाव से ओत-प्रोत है, बल्कि इसका उद्देश्य स्वधर्म के साथ योग और होम्योपैथी चिकित्सा के समन्वय को बढ़ावा देना और जनजागरूकता फैलाना भी है। वहीं इस जत्थे में प्रमुख चिकित्सकों में जूनियर डॉ० सुजीत मुर्मू, डॉ० प्रभात कुमार, डॉ० चंदन मंडल, डॉ० हरिहर वर्मा, डॉ० सुमन मांझी आदि शामिल हैं। सभी श्रद्धा, सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओतप्रोत होकर बाबा नगरी की ओर प्रस्थान कर चुके हैं।
इस दौरान डॉ० ऋषि रिसव द्वारा कांवरियों हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर लगाकर निःशुल्क उपचार सेवा प्रदान की जाएगी। शिविर में थकान, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी-दस्त, लू आदि से राहत देने वाली दवाएं विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगी। यात्रा का मुख्य संदेश यह भी है कि धार्मिक आस्था के साथ यदि स्वास्थ्य और चिकित्सा की चेतना जुड़ जाए, तो समाज और शरीर दोनों की उन्नति संभव है। स्थानीय लोगों और महाविद्यालय परिवार ने जत्थे को शुभकामनाओं के साथ विदा किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button