मेरठ
बेटियां फाउंडेशन ने दिया बच्चों को पुरस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। बेटियाँ फाउंडेशन द्वारा प्राथमिक विद्यालय कृष्णपुरी नगर क्षेत्र मेरठ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें संस्था के पदाधिकारीयो द्वारा छात्राओं को प्रमुख रूप से गुड टच एवं बेड टच के विषय में जानकारी दी गयी। इसके अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया जिसमें उन्होंने सामान्य ज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रश्नों को भिन्न भिन्न बच्चों से पूछा तथा सही उत्तर प्रकार संस्था के पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को स्टेशनरी देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष राधिका अत्रि, डिस्ट्रिक्ट वाइज एडवाइजर पूर्णिमा आर्य प्रभा गुप्ता अर्चना गोयल निक्की गुप्ता दीपमाला गुप्ता सुमन लता हुमा शाहिद शिखा विनीता देवी आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बेटियाँ फाउंडेशन की अध्यक्ष राधिका अत्रि, डिस्ट्रिक्ट वाइज एडवाइजर पूर्णिमा आर्य प्रभा गुप्ता अर्चना गोयल निक्की गुप्ता दीपमाला गुप्ता सुमन लता हुमा शाहिद शिखा विनीता देवी आदि उपस्थित रहे।