बरेली
बाबा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पत्रकारों का सम्मान करेंगी जिला पंचायत अध्यक्ष सामाजिक संगठन
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। बाबा अमरनाथ यात्रा पर जा रहे बरेली के पत्रकार बंधुओं का स्वागत एवं सम्मान समारोह उपजा प्रेस क्लब में दोपहर 3:00 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल द्वारा किया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक संगठन भी यात्रा पर जाने बाले पत्रकारों को सम्मानित करेंगे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी महेश पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले पत्रकार बन्धुओं की जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल उपजा प्रेस क्लब में सम्मानित करेंगी।



