गोड्डा
विश्व जनसंख्या दिवस पर परिवार स्वास्थ्य मेला का हुआ उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : विश्व जनसंख्या दिवस पर जहां देश भर में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कार्यक्रम किए जा रहे हैं। वहीं जिले में भी 30 जुलाई तक परिवार नियंत्रण पर चलने वाले कार्यक्रम का सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय परिवार स्वास्थ्य पखवाड़ा का उपायुक्त अंजली यादव ने उद्घाटन किया। इस दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कर्मियों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को टारगेट के रूप में पूरा करने कि बाते कही, साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का पोस्टर विमोचन भी उपायुक्त के द्वारा किया गया। वही उद्घाटन कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार, सिविल सर्जन डॉ० एस सी शर्मा, सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ० अरविंद कुमार, सदर अस्पताल चिकित्सक डॉ० आकाश कुमार सहित जिला स्वास्थ्य समिति के सभी पदाधिकारी व एएनएम कर्मी मौजूद थे।



