अमरोहा
हसनपुर में किसानों के मकान तोड़े गए
भाकियू इंडिया ने मुआवजे की मांग की, नहीं मिला तो देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
फरीदाबाद जिले के आनंगपुर गांव में किसानों के मकान तोड़े जाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने शुक्रवार को एसडीएम पुष्कर नाथ चौधरी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
भाकियू के नेताओं ने बताया कि आनंगपुर गांव करीब 1300 साल पुराना ऐतिहासिक गांव है। उन्होंने आरोप लगाया कि मकान तोड़ने से पहले तथ्यों की सही जांच नहीं की गई। नेताओं ने कहा कि गरीब लोगों ने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए घर बनाए थे। लेकिन सरकार ने उन्हें बेघर कर दिया।
भाकियू इंडिया ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि मुआवजा नहीं मिलने पर वे देशव्यापी आंदोलन करेंगे।
इस दौरान संगठन ने कला खेड़ा गांव में बढ़ती चोरियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने वहां पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिमाग सिंह गुर्जर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।



