खैरथल

पुलिस निष्क्रियता से आहत व्यापारियों ने अनिश्चय काल के लिए की मंडी बंद

पांच दिन बाद भी लूटेरों का सुराग नहीं

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
खैरथल -तिजारा : खैरथल कृषि उपज मंडी में पांच दिन पूर्व हुई लूट की वारदात के बाद व्यापारियों का आक्रोश अब फूट पड़ा है। दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने एक मुनीम से करीब ढाई लाख रुपये की लूट की थी। इस घटना के बाद न तो किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही लूटी गई रकम का कोई सुराग लग सका है। खैरथल थानाधिकारी ने भी व्यापारियों से मुलाकात कर समझाइश की
पुलिस की निष्क्रियता से आहत व्यापारियों ने शुक्रवार, 11 जुलाई से मंडी को अनिश्चितकाल के लिए बंद रखने का ऐलान कर दिया है। व्यापार समिति अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता ने बताया कि यह निर्णय व्यापारियों की सर्वसम्मति से लिया गया है। उनका कहना है कि जब तक लुटेरे नहीं पकड़े जाते, मंडी में किसी भी प्रकार का कारोबार नहीं होगा।
व्यापारियो के समर्थन मे शुक्रवार को धरना स्थल पर क्षेत्रीय विधायक दीप चंद खैरिया पहुचें खैरिया ने पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी से बात की और लूटेरों की गिरफ्तारी करने को कहा. कांग्रेस नेता गिरीश डाटा के अनुसार एसपी ने कहा है कि हमने लूटेरों की पहचान कर ली है जल्द ही वारदात का खुलासा करेंगे क्षेत्र मे वारदात को लेकर आम लोगो मे भी रोष है लोगों का कहना है कि एक छोटे से जिले में दो पुलिस अधीक्षक सरकार ने लगाये है फिर भी जिले की कानून व्यवस्था लच्चर है छोटी घटनाओं की बात तो क्या ?बड़ी घटनाऐं भी दिन दहाड़े हो रही है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button