मोदीनगर: प्रेम विवाह करने पर युवक को धमकियाँ

मोदीनगर। एक प्रेम विवाह का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक युवती ने पारिवारिक दबाव को नजरअंदाज कर अपनी मर्जी से प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। लेकिन शादी की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, उन्होंने युवक और उसके परिवार पर थाने में शिकायत दर्ज करा दी।
सूत्रों के अनुसार, युवती अपनी पूर्व निर्धारित शादी से खुश नहीं थी और उसने प्रेमी संग कानूनी रूप से विवाह कर लिया। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गंभीर हो गया। इसके बाद युवती के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी,
घटना से आहत युवक और युवती ने एक वीडियो जारी कर गाज़ियाबाद पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। वीडियो में युवती ने स्पष्ट कहा कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से शादी की है। दोनों ने आरोप लगाया कि लड़की का परिवार उन्हें लगातार धमका रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है




